नोएडा: मासूम बेटे के सामने ही पिता ने चाकू से गोदकर मां की कर दी हत्या

नोएडा। सेक्टर 5 के भीड़ भरे बाजार में एक पति ने अपनी पत्नी की सरेआम चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपने मासूम बेटे के सामने ही इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पति ने पत्नी के सीने में आधा दर्जन से अधिक बार चाकू से वार किया। घटना दोपहर सेक्टर-5 की है। भीड़ भरे बाजार में लोग इस घटना को देखते रहे लेकिन किसी ने न तो आरोपी को रोकने का प्रयास किया और न ही घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

A husband murdered his wife in front of a 3-year-old son in Noida

जानकारी के अनुसार, राजू ऊर्फ अब्बास निवासी फैजाबाद की शादी करीब तीन साल पहले रूबीना खातून निवासी गया के साथ हुई थी। शादी के इन तीन साल में इन दोनों को एक बेटा हुआ जिसकी उम्र करीब दो साल है। दोनों इस समय नोएडा के सेक्टर-5 में रह रहे थे। यहां रूबीना की मां चाय की दुकान लगाती थी। पति की जुआ व शराब की लत से परेशान रूबीना अपनी मां के यहां रहने लगी। वह अपने बच्चे को अपने साथ ले आई। यह बात अब्बास को अखरने लगी। एक सप्ताह पहले अब्बास बच्चे को साथ लेकर शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। इस दौरान रूबीना ने उसे पकड़ लिया।

A husband murdered his wife in front of a 3-year-old son in Noida

बेटे को मुंबई ले जाना चाहता था पिता
शनिवार दोपहर भी कुछ ऐसा ही हुआ। अब्बास बच्चे को लेकर मुबंई जाना चाहता था। रूबीना अपनी मां के साथ उनकी चाय की दुकान पर थी। वहां कहासुनी के बाद वह बच्चे को लेकर जाने लगा। रूबीना ने उसे रोकने का प्रयास किया। इससे नाराज अब्बास ने तेज धार चाकू से रूबीना पर कई वार किए। ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर अब्बास अपने बेटे को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

आधा दर्जन बार किया चाकू से वार
आधा दर्जन बार चाकू से वार के बाद महिला जमीन पर गिर गई। दिन दहाड़े घटना के बाद भी वहां से गुजर रहे लोगों ने रूबीना को अस्पताल पहुंचाने की जहमत तक नहीं उठाई। वह घायल रूबीना को देखते रहे शोर मचाते रहे। जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस पहुंची। पुलिस ने तुरंत महिला को अस्पताल लेकर पहुंची। लेकिन तब तक रूबीना की मौत हो चुकी थी।

दोनों की थी लवमैरिज
तीन साल पहले दोनों की मुलाकात हुई। दोनों में प्यार हुआ। जिसके बाद दोनों ने लवमैरिज की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी सिटी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+