कन्नौज में पलट गई तेज रफ्तार स्कूल बस, 12 बच्चे थे सवार

कन्नौज। यूपी के कन्नौज में चालक की लापरवाही से एक तेज रफ्तार स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में 12 स्कूली बच्चे को चोटें आईं जिन्हें बस चालक ने राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही कि बस पलटने के बावजूद बच्चे बाल-बाल बच गए।

 A high speed school bus overturned in Kannauj, Uttar Pradesh.

कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में स्थित आशा पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेने के लिये निकली थी। कुछ बच्चों को लेने वह गुरसहायगंज के सिमरापुर गांव जा रही थी कि तभी गांव के पास जल्दबाजी में चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार में बस खाई में पलट गयी।

 A high speed school bus overturned in Kannauj, Uttar Pradesh.

हादसे में बस में सवार 12 स्कूली बच्चों को चोटें लगी। जिन्हें चालक ने ग्रामीणों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। सभी बच्चे सुरक्षित है जिन्हे मामूली चोटें आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+