VIDEO: दफ्तर में घुसकर सपा नेता पर अचानक बरसाने लगा गोलियां

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव शहजाद आलम बर्नी को देर रात दफ्तर में घुसकर गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि हमलावर मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। हमलावर सपा नेता को निशाना बनाते हुए पिस्टल से पांच फायर किए और फरार हो गये।

एएमयू छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं नेता

एएमयू छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं नेता

सपा नेता के बाजू व जांच में गोली लगी है। घटना थाना सिविल लाइन के पान वाली कोठी के पास की है। घटना के वक्त उनके साथ दो साथी और थे। घायल अवस्था में उनके साथियों ने जेएन मेडिकल कालेज भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सपा नेता शहजाद आलम बर्नी सन 2012 - 13 में एएमयू छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे। शहजाद पान वाली कोठी इलाके में किराये पर कमरा लेकर बर्नी फाउंडेशन का कार्यालय खोला है।

सपा नेता पर दागी गोलियां

सपा नेता पर दागी गोलियां

घटना के वक्त दो साथी उनके साथ मौजूद थे। बताया जा रहा है कि मुंह पर कपड़ा बांधे हुए एक युवक गेट को झटके से खोलकर अंदर घुसा और सपा नेता को निशाना बनाते हुए पिस्टल से पांच गोलियां चला दी। अचानक हुए हमले में तीनों लोगों ने जान बचाने की कोशिश की, इसी बीच बर्नी के शरीर में दो गोलियां लग गई। शहजाद व साथी हमले से घबरा गये। जिससे हमलावर की पहचान नही हो सकी है। गोली क्यों मारी गई, इसका कारण नहीं पता चल सका है।

कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

शहजाद आलम ने कहा कि कानून व्यवस्था का बुरा हाल है, नेता सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को 48 घंटे का समय दिया है कि आरोपियों को पकड़े। हमला क्यों हुआ , इस बारे में सपा नेता ने भी समझ से परे बताया। किसी से कोई दुश्मनी की बात नहीं बताई। वहीं मामले में एसएसपी की कहना है कि गोली मारने की बात समझ में नहीं आ रही है, पीड़ित भी हमलावर की पहचान नही बता पा रहे हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं आस-पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों में हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+