लड़के ने शादी से पहले रखी ऐसी डिमांड कि लड़की ने शादी से किया इनकार
मेरठ। यूपी में मेरठ के एक इलाके में लड़के ने शादी से एक महीने पहले ही अपनी होने वाली दुल्हन के सामने ऐसी डिमांड रख दी कि खुद लड़की ने शादी करने से साफ मना कर दिया है और इन दहेजलोभी लोगों के खिलाफ योगी सरकार से कार्रवाई की मांग की है।

बंट चुके थे कार्ड
मेरठ की एक बेटी ने अपनी शादी से पहले दहेज की मांग कर रहे दूल्हे से शादी से इनकार कर दिया। शादी की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी थी, हलवाई से लेकर मंडप तक की बुकिंग हो चुकी थी और शादी के कार्ड छप कर अधिकतर रिश्तेदारी में बांट भी दिए थे लेकिन शादी से ठीक एक महीने पहले लड़के ने रख दी एक ऐसी डिमांड जिसको सुनकर दुल्हन बनने जा रही लड़की ने लड़के को सबक सिखाते हुए उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया। मेरठ की इस बहादुर बेटी ने मैथ से ग्रेजुएशन किया है।
इंसाफ मांगने पुलिस अधिकारी के पास पहुंचे
लड़की ने बताया कि लड़के पक्ष ने हमसे 5 लाख रुपये मांगे हैं और ये कहा है कि मंडप मेरठ का ही होना चाहिए। शादी से इनकार के बाद लड़की पिता के साथ एसएसपी ऑफिस शिकायत करने पहुंची। पिता का कहना है कि मैंने अपनी बेटी का रिश्ता कर रखा था, सब ठीक था लेकिन अब इन्होंने अचानक ही कहा कि मेरठ का मंडप करो और 5 लाख नगद दो नहीं तो रिश्ता कैंसिल। हमने तो सारा इंतजाम कर रखा था। अब हम इंसाफ मांगने पुलिस ऑफिस आये हैं।
'लड़के को सबक मिले'
लड़की की मां का कहना है कि 10 महिने से रिश्ते का बात चल रही थी और अचानक लड़केवालों ने डिमांड रख दी। अब यह शादी तो नहीं होगी लेकिन उस लड़के को सबक मिले ताकि किसी ओर लड़की के साथ ऐसा न कर सके।












Click it and Unblock the Notifications