प्रेमी ने बोलना छोड़ दिया तो प्रेमिका ने रचा अपहरण का ड्रामा, चकरा गई पुलिस

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक बार फिर पुलिस ने एक ऐसी लड़की को बेनकाब किया है जिसने अपने प्रेमी से बदला लेने के लिए अपने ही अपहरण की कहानी रच दी। दरअसल मामला यह है कि थाना फतेहगंज पश्चिम की एक गांव की रहने वाली किशोरी का पड़ोस में रहने वाले अजय नाम युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

A girl friend registered fake abduction case in Bareilly

अजय ने शक के चलते युवती से इसलिए बोलना छोड़ दिया कि युवती का उसके अलावा किसी और से प्रेम प्रसंग है। इसी बात के चलते किशोरी ने अपने अपहरण होने का ड्रामा रचा ताकि पुलिस शक होने पर अजय को गिरफ्तार हो सके। किशोरी ने पुलिस को बताया था कि जैसे ही वह सुभाषनगर के एक स्कूल से घर के लिए निकली ही थी कि अचानक उसे एक कार से उतरने वाले चार युवकों ने अगवा कर लिया और उसे फतेहगंज के पास फेंक कर फरार हो गए।

युवती ने पूरे मामले को रंग देने के लिए बदहवासी का नाटक किया और जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बता दिया कि उसने अपने प्रेमी को फंसाने के लिए पूरे घटनाक्रम को रचा था। एसएसपी ने मामले के खुलासे के लिए एसपी सिटी की टीम सहित पांच टीमों को मामले के खुलासे के लिए लगाया था। पुलिस ने नेकपुर मंदिर से सीसीटीवी फुटेज लिए थे। फुटेज में छात्रा कार में बैग रखते हुए दिखाई दे रही थी।

इसके बाद पुलिस को क्लू मिलते गए और पुलिस में मामले का खुलासा कर दिया। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी नंगे पैर जाते हुए डायल 100 को मिली थी। जब पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की तो डर की वजह से किशोरी ने अपहरण की कहानी बना दी। एसपी ने यह भी बताया कि किशोरी के साथ किसी तरह की कोई घटना नहीं हुई है। किशोरी सुभाषनगर थाने क्षेत्र से ऑटो पकड़कर फतेहगंज खुद ही पहुंची थी। किशोरी अपने पड़ोस के अजय से प्यार करती है, उससे शादी करना भी चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+