मॉडर्न बेटी को पिता ने डंडे से पीटकर किया बेहोश, ले जाकर नाले में फेंका, डूबने से हुई मौत
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी अज्ञात युवती का शव बर्थरा कलां नाला पुल के नीचे पानी में पड़ा है। इस सूचना पर चौबेपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि युवती के शरीर पर कुछ चोट का निशान थे। पुलिस को पता चला कि मृतका सोनी (काल्पनिक नाम), ग्राम भोपापुर थाना चोलापुर निवासी दीनानाथ की बेटी है।

सोनी की शिनाख्त मृतका के जीजा राजेन्द्र कुमार एवं परिजनों ने की। लड़की के परिजनों ने उसके गुम होने की कोई सूचना थाने को नही दी थी जिस पर शक के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतका सोनी मॉडर्न खयालों वाली थी। सोनी खुद की शादी के लिए भी परिजनों से अक्सर विवाद करती थी और इसी वजह से बड़ी बहन की भी शादी नहीं हो पा रही थी। इस बात से नाराज होकर पिता ,चाचा और भाइयों ने योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी।

इलाज के बहाने लेकर गए थे घर से
मार्च में ही सोनी के बड़ी बहन को देखने लड़के पक्ष के लोग आए थे। सोनी लड़के वालों से विवाद कर बैठी और वर पक्ष वाले नाराज होकर चले गए। इस बात को लेकर सोनी के पिता दीनानाथ गुस्से से लाल हो गए और उसको डंडे से इतना मारा-पीटा कि वो बेहोश हो गई थी। शाम के वक्त पिता दीनानाथ ने अपने सगे भाई कन्हैया उर्फ़ वीरेंद्र व रोशन से किराये पर एक गाड़ी मंगवाई। मृतका सोनी को इलाज कराने के लिए बनारस ले जाने लगे और बर्थरा कलां नाले के पुल पर लाकर परिजनों ने गाड़ी रुकवा कर उसे फेंक दिया जिससे पानी से डूबने से सोनी की मौत हो गई। ये पूरा वाकया ड्राइवर ने देख लिया था लेकिन परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी जिस भय से उसने किसी को सूचना नहीं दी थी। चौबेपुर पुलिसने ड्राइवर को दबोचा जिसके पूरे बयान पर मृतका सोनी के पिता समेत परिजनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों में मृतका के पिता दीनानाथ, कन्हैया, रोशन, मनोज सहित चार लोग हैं।












Click it and Unblock the Notifications