तांत्रिक ने दिया करोड़पति बनाने का लालच, परिवार देने जा रहा था 14 साल के बेटे की बलि

इलाहाबाद। इलाहाबाद के सोरांव इलाके में नरबलि देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। करोड़पति बनने की ख्वाहिश में तांत्रिक की सलाह पर एक 14 साल के बच्चे की बलि दी जाने वाली थी, इसकी पूरी तैयारी भी कर ली गई थी लेकिन बलि देने से पहले किशोर की समझदारी और चालाकी से उसकी जान बच गई।

किशोर ने सुनाई आप बीती

किशोर ने सुनाई आप बीती

परिजनों संग थाने पहुंचे प्रद्युम्न नाम के किशोर ने अपनी आप बीती सुनाई कि कैसे उसका गला काटे जाने वाला था कि उसने शौच का बहाना बताकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस के भी होश उड़ गए। आनन फानन में पुलिस ने आरोपी युवक के घर छापेमारी की, लेकिन मौके से तांत्रिक भागने में सफल रहा। हालांकि करोड़पति बनने की लालच में बलि देने जा रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनास्थल से गला काटने के लिए लोहे का हथियार, शव के लिए गड्ढा, लाल कपड़े से बंधी मटकी, फूल माला, बतासा, नशीला इंजेक्शन व अन्य पूजा के सामान मिले हैं जो नरबलि के दौरान उपयोग किए जाने थे।

क्या है मामला

क्या है मामला

सोरांव के उसराही गांव से सुबह ग्राम सभा का निशान पाण्डेश्वरनाथ धाम गया था। उसमें विजय बहादुर पटेल का भी परिवार गया हुआ था, लेकिन विजय की बड़ी बहू और छोटा बेटा प्रद्युम्न घर पर ही थे। गांव के लोग जब मंदिर चले गए तो इसी बीच पड़ोसी मुकेन्द्र पटेल उर्फ राजा ने प्रद्युम्न को बुलाया। प्रद्युम्न के अनुसार वह जब घर के अंदर पहुंचा तो अंदर अजीब सा माहौल था। एक बड़ा से गड्ढ़ा खुदा था और वहां पर एक मटकी पर लाल कपड़ा, लोहे का अवजार माला-फूल रखा हुआ था। बगल में एक तांत्रिक बैठा था उसने प्रद्युम्न को देखते ही पास बुलाया और अपनी बातों में उलझाते हुए पास में बैठा लिया। प्रद्युम्न को मामला कुछ गड़बड़ लगा तो उसने कहा कि उसे जोर की शौच आई है। राजा ने प्रद्युम्न को समझाया कि वह शौच के बाद जल्दी से आ जाये और किसी को कुछ बताये नहीं उसे आज इतना पैसा मिलेगा कि वह अमीर हो जायेगा।

भागकर पहुंचा भाभी के पास

भागकर पहुंचा भाभी के पास

प्रद्युम्न चंगुल से बाहर निकला तो भागकर घर पहुंचा और अपनी भाभी को पूरा घटनाक्रम बताया। भाभी ने तत्काल मोबाइल पर परिजनों को घटना की जानकारी दी तो ग्रामीणों के साथ भागते हुए परिजन गांव पहुंचे। राजा के घर के बाहर परिजन जुटे और जबरन घर दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर का हाल देखकर सारा माजरा खुल गया। कमरे में माला फूल व गड्ढ़ा, औजार देख कर ग्रामीणों ने राजा की जमकर पिटाई की और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने राजा को हिरासत में ले लिया है।

बलि दूसरे की होती पर फंस गया प्रद्युम्न

बलि दूसरे की होती पर फंस गया प्रद्युम्न

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि बच्चे तांत्रिक ने राजा को भरोसा दिलाया था कि बलि के बाद घर में सोने-चांदी से भरे दो मटके निकलेंगे। जिससे वह करोड़पति बन जायेगा। इसी लालच में उसने पूरा प्लान बनाया और पड़ोस के ही दो बच्चों को घर में बुलाने की तैयारी की थी। लेकिन लखनीपुर से आये तांत्रिक ने जब तैयारी पूरी की और राजा ने दोनों बच्चों को बुलाना चाहा तो दोनों ने आने से इंकार कर दिया। दोनों बच्चे खेलने में व्यस्त थे और उनके न आने से राजा का प्लान बिगड़ रहा था। राजा की नजर तभी प्रद्युम्न पर पड़ी तो वह उसे बुला कर ले गया। लेकिन, प्रद्युम्न की समझदारी के चलते राजा अब सलाखों के पीछे पहुंच गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकेंद्र पटेल उर्फ राजा व अज्ञात ओझा के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। जबकि तांत्रिक की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+