रात में गायब हुई इंटर छात्रा की लाश पेड़ से लटकी मिली, मां ने कहा- मेरी बेटी के साथ हुआ रेप
मऊ। यूपी के मऊ जिले में इंटर की छात्रा की हत्या कर दी गई और उसका शव पेड़ पर लटका दिया गया। इस मामले में मां ने रेप की आशंका जताई है मधुबन थाना क्षेत्र की घटना है जहां छात्रा अपने घर से शौच करने के लिए खेत में गई थी लेकिन रात में वापस नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन छात्रा का कहीं पता नहीं चला।

सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए खेत गए तो छात्रा का शव पेड़ से लटकता देख उनके होश उड़ गए। इस घटना को जानकर छात्रा की मां घटनास्थल पर पहुंची तो बेटी की हालत देखकर रो पड़ीं। उन्होंने बताया कि यह मेरी बेटी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मां ने कहा, बेटी के साथ हुआ रेप
बेटी के गम में रोती हुई मां ने बताया कि एक महीने बाद मेरी बेटी की शादी होनी थी और शौच के लिए शाम को निकली थी लेकिन घर नहीं पहुंची। हमलोगों ने काफी खोजबीन की और सुबह पता चला कि उसका शव पेड़ से लटक रहा है। मां का आरोप है कि बेटी के साथ बलात्कार भी हुआ है क्योकि कपड़ा भी फटा था। ग्रामीणों ने इस मामले में दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications