यूपी: गुलामी करने से मना किया तो दलित परिवार को मार दी गोली, VIDEO

होली पर दबंग प्रधान ने दलित महिला को चबूतरा लीपने के लिए बुलाया था। वह नहीं गई तो उसने आकर दलित परिवार पर गोलियां बरसा दीं।

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी इलाके में दबंगों ने एक दलित परिवार पर गोलियां बरसा दीं जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। परिवार के तीन सदस्य घायल हैं और सैफई अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। दलित परिवार का कहना है कि चबूतरा लीपने से मना करने पर दबंगों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

होली पर चबूतरा लीपने से किया मना तो मिली मौत

होली पर चबूतरा लीपने से किया मना तो मिली मौत

मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र के राम नगर गांव में नाथूराम का दलित परिवार रहता है जो मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता है। गांव प्रधान मोनू यादव ने होली पर दलित परिवार से अपने घर का चबूतरा लीपने पोतने को बुलाया था। जिस पर बुजुर्ग दलित महिला 62 वर्षीय गिरिजा देवी नहीं जा सकीं।

दबंग प्रधान बना हत्यारा

दबंग प्रधान बना हत्यारा

बस इसी बात को लेकर दबंग प्रधान ने नाथूराम के घर जाकर गुस्से में गाली-गलौच करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस गोलीकांड में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गयी और उसके पति नाथूराम, बहू कुसुमा देवी व पुत्र आशिक घायल हो गए जिन्हें सैफई में भर्ती किया गया हे जहाँ उनकी हालत गम्भीर बनी हुयी है।

सुनिए, दलित की बेटी की जुबानी

मृतक गिरिजा देवी की बेटी का कहना है कि गुलामी करने से मना करने पर इससे पहले उसके भाई की भी हत्या कर दी गई। उसने कहा कि दबंगों ने अब उसकी मां की भी जान ले ली और परिवार के अन्य लोगों को घायल कर दिया।

मामले पर पुलिस ने क्या कहा, सुनिए

इस मामले पर जब सीओ राजेश चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आरोपी मोनू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। इस मामले की विवेचना के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+