यूपी: आजम खान पर पड़ोसी ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एफआईआर दर्ज

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की मुश्किलें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही हैं। एक तो पहले से ही वो यूपी सरकार के तमाम जांचों में फंसे पड़े हैं। आजम खान के ऊपर रामपुर के गंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आजम खान पर ऊनके ही पड़ोसी ने धमकाने,गाली-गलौच तथा मारपीट का आरोप लगाया है। इसी को लेकर आजम खान के पड़ोसी ने आजम खान सहित चार लोगों पर केस दर्ज कराई है।

यूपी: आजम खान पर उनके पड़ोसी ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एफआईआर दर्ज

गंज थाना क्षेत्र के घेर मीर बाज खां में आजम खान के पड़ोसी आरिफ रजा खान ने उनपर आरोप लगाया है कि आजम खान एक माफिया की तरह काम कर रहे हैं। वे पीड़ित के घर पर कब्जा करना चाहते हैं। इसलिए आजम खान उनपर काफी दबाव बना रहे हैं साथ ही इस महीने की एक तारीख को उन्होंने पीड़ित तथा उसके परिवार के साथ गाली-गलौच तथा धे मकी भी दी।

पड़ोसी ने आरोप लगाय कि आजम खान ने उनके घर के सामने गाड़ी लगाकर उनका रास्ता बंद करने का प्रयास किया ताकि पीड़ित घर से बाहर आने-जाने ना पाए।पीड़ित आरिफ ने आरोप लगाया कि गाली-गलौज के 4 दिन बाद 5 सितंबर को आजम खान अपने लोगों के साथ पीड़ित के घर पहुंचे। घर के सामने पहुंचने के बाद आजम खान तथा उनके समर्थक पीड़ित के साथ गाली-गलौच किया और आरिफ को जान से मारने की धमकी भी दी।

यूपी: नहीं थम रहीं आजम खान की मुश्किले, पड़ोसी ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप

आरिफ का कहना है कि इस दौरान उनके ही समर्थक फरहान खान ने मोहल्ले में आपत्तिजनक पोस्टर लगा दिए। जब आरिफ अपने घर में नहीं थे तो उनके घर पर आजम के समर्थकों ने हमला करने का प्रयास भी किया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया और मामले की जांच में जुट चुकी है।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: दस दिन के अंदर मप्र में दूसरी बार रोड शो करेंगे राहुल गांधी, जाएंगे चित्रकूट राम मंदिर भी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+