भैंसा पालना हुआ जानलेवा, पति-पत्नी को पटक-पटक कर मार डाला

कानपुर। यूपी में कानपुर के एक गांव में बिगड़ैल भैंसे ने पति-पत्नी को पटक-पटक कर मार डाला | घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो भैंसे को खदेड़कर भगाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है। गांव में भैंसे के खुला घूमने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

A buffalo killed wife and husband in Kanpur

शिवराजपुर थाना क्षेत्र के हरनू गांव के रहने वाले अजयपाल ने एक भैंसा पाल रखा था जिससे गर्भाधान कराते थे। शनिवार को अजय और उनकी पत्नी अनारकली भैंसे को खेत में चरा रहे थे कि अचानक भैंसा बिगड़ गया। अजय और अनारकली ने भैंसे को संभालने की कोशिश की लेकिन हमलावर हुए भैंसे ने दोनों को पटक-पटक कर घायल कर दिया।

A buffalo killed wife and husband in Kanpur

अजय और अनारकली खेत में लहूलुहान होकर गिर पड़े और भैंसा उन पर हमला करता रहा। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर भैंसे को खदेड़कर भगाया लेकिन तब तक पति-पत्नी की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+