गमछे में ईंट बांधकर भाई ने भाई पर किया हमला, कूचकर मार डाला

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में जनपद मैनपुरी में एक सगा भाई ही अपने सगे की जान का दुश्मन बन गया। मामूली विवाद में भाई ने अपने ही भाई की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़ी नगरिया में घटी। घटना के बाद आरोपी भाई फरार हो गया है। मौके पर पंहुची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही आरोपी भाई की तलाश भी शुरू कर दी है।

A brother murdered his brother in dispute in Mainpuri

पूरी घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़ी नगरिया की है। यहां के रहने वाले सुनील और सुमित पुत्र सूरजपाल के बीच गुरुवार की रात किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। परिजनों और पड़ोसियों तब किसी तरह मामला शांत करा दिया लेकिन इसके बाद भाई सुनील ने फिर गमछे में ईंटे बांधकर सुमित के ऊपर हमला बोल दिया और उसे ईंटों से कुचलकर लहूलुहान कर दिया।

A brother murdered his brother in dispute in Mainpuri

मरणासन्न हालत में परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। दोनो सगे भाई मजदूर हैं। दोनों पत्थर की घीसई का काम करते है।

A brother murdered his brother in dispute in Mainpuri

दोनों की पत्नियां भी आपस में सगी बहने हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि सुनील ने नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+