VIDEO: यूपी के शिक्षा विभाग ऑफिस में बच्चा लगा रहा झाड़ू, कर रहा टॉयलेट साफ
बरेली। उत्तर प्रदेश के जिले में एक बार फिर बरेली का शिक्षा विभाग सुर्खियों में आ गया है। इस बार वजह बनी है बिथरी ब्लॉक का ब्लॉक संसाधन केंद्र। जहां एक छात्र से टॉयलेट साफ करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को शिक्षक नेता द्वारा बनाया गया है। बता दें कि शिक्षक नेता ने इस बात कि शिकायत आलाधिकारियों से की है।

वायरल वीडियो में एक नाबालिग छात्र खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में साफ तौर पर झाड़ू लगाता दिख रहा है। उसका कहना है वह इसी दफ्तर में झाड़ू लगाता है। वीडियो में बच्चा दो अलग अलग ड्रेस में दिखाई दे रहा है इससे साफ लगता है वीडियो को दो दिनों में बनाया गया है। जानकर यह भी बताते है वीडियो के सामने आने से मामले ने तूल पकड़ लिया है। वही विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए है।

जानकारी के मुताबिक बीएसए चंदना राम इकबाल यादव ने मामले की सच्चाई जानने के एक जांच टीम बना दी है। लेकिन मामला मीडिया में आने के बाद से बीआरसी और एबीआरसी पर कार्यवाही तय मानी जा रही है। लोग यह भी सवाल उठा रहे है जब सरकार आरटी अधिनियम के अंतगर्त बच्चों की शिक्षा पर लाखो खर्च कर रही है ऐसे में बच्चों से झाड़ू और टॉयलेट साफ करने वाले अधिकारी शिक्षा विभाग को बदनाम कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications