मंदिर में चोरी करता हुआ किशोर CCTV में हुआ कैद, दान पेटिका से निकाले रुपए

अलीगढ़। यूपी में अलीगढ़ के थाना इगलास के गोंडा रोड स्थित पथवारी मन्दिर में दान पेटिका को चोरी करते हुए एक किशोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दानपत्र गायब होने की यह हरकत से मंदिर कमेटी में हड़कम्प मच गया । सुबह जब लोगों ने मन्दिर से दान पेटिका गायब देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किये जिसमें एक किशोर दान पेटिका को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।

A boy theft in temple caught on CCTV in Aligarh

इसके बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी किशोर दीपक निवासी कमालपुर बरोठा को हिरासत में ले लिया। उसके पास से 2200 रुपये भी बरामद किए हैं। वहीं दान पेटिका पड़ोस के खेतों में मिला। इस मामले में सीओ इगलास राम आशीष यादव का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोर को पकड़ लिया है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे बच्चा जेल भेजा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात को मंदिर की दान पेटिका गायब हो गई। इसकी सूचना पुलिस के दी गई। भले ही पुजारी आराम की नींद सो रहे हो लेकिन सीसीटीवी कैंमरे मंदिर परिसर में हो रही हरकतों पर नजर रखे हुए हैं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने बताया कि मंदिर से छोटी-मोटी चोरियां हो रही थी फिर कमेटी ने निर्णय लिया कि सीसीटीवी कैमरे लगाये जाए। मंदिर में कुल आठ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये। किशोर की चोरी करने की पूरी चालाकी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी किशोर दिन में भी मंदिर परिसर में आया था। जिसके फुटेज सीसीटीवी में है। वहीं रात में मंदिर के पुजारी के सो जाने पर बड़ी चालाकी से मंदिर की दान पेटिका को बाहर निकाल लाया।

खेत में ले जाकर रुपये निकाल लिये। बताया जा रहा है कि दान पेटिका में करीब बीस हजार से तीस हजार रुपये मौजूद थे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष के अनुसार किशोर ने पहले मंदिर की दिन में रेकी की है फिर रात में घटना को अंजाम दिया है। आरोपी किशोर ने बताया कि उसके साथ एक व्यक्ति और था, जिसका नाम मोनू है। बहरहाल मंदिर की कमेटी किशोर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है जिसे जेल भेजा जा रहा है। आरोपी किशोर से 2200 रुपये बरामद किए गए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+