यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में उत्तर पुस्तिका मुहैया कराने के आरोप में 9 गिरफ्तार

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश पीसीएस की मुख्य परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद लगातार छात्र यूपीएससी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ यूपी पुलिस पब्लिक सर्विस कमिशन कॉस्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर पुस्तिका साझा करने के आरोप में पुलिस ने अलीगढ़ से 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर आरोप है कि इन लोगों ने अभ्यर्थियों को पैसों की खातिर उत्तर पुस्तिका मुहैया कराई थी।

arrest

आरोप है कि इन आरोपियों ने अभ्यर्थियों को 2 फर्जी उत्तर पुस्तिका मुहैया कराई थी और इसके लिए 1.50 लाख रुपए कैश वसूले गए थे। साथ ही इन लोगों के पास से 100 एडमिट कार्ड और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इससे पहले पुलिस ने मेरठ से 22 सॉल्वर और छात्रों को गिरफ्तार किया था। गौर करने वाली बात है इस गिरोह को खुद एक कॉस्टेबल चला रहा था। जिन सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया था वह हरियाणा के थे और परीक्षार्थी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

एसटीएफ ने इन सभी 22 लोगों को मेरठ से गिरफ्तातर किकया था। एसटीएफ के बृजेश कुमार का कहना है कि पिछले काफी दिनों से इस गैंग ने अपना ठिकाना मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में बना रखा था। जिस वक्त इन्हें गिरफ्तार किया गया यह सभी लोग एक ही मकान में मौजूद थे। इस गैंग का मास्टरमाइंड शकील बागपत के गांव कुरड़ी का रहने वाला है। शकील का चयन हाल ही में यूपी पुलिस में कॉस्टेबल के पद पर हुआ है, उसने कई जगहों पर सॉल्वर बैठाए थे।

इसे भी पढ़ें-यूपी के स्वास्थमंत्री को चाहिए अखिलेश या मुलायम सिंह वाला बंगला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+