आम के पेड़ पर 7 दिनों से झूल रहा था शव, सड़ चुकी लाश पर रेंग रहे थे कीड़े
शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहाँपुर में खेत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। जब ग्रामीणों ने पेड़ पर लटकी लाश को देखा तो सन्न रह गए। लाश सात दिन पुरानी बताई जा रही है। आज जब लोग खेतों पर गए तब ग्रामीणों को दुर्गंध महसूस हुई। इधर-उधर देखने पर बाद जब ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटकी लाश पर पड़ी तो वे सन्न रह गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पेड़ से नीचे उतारा और उसकी पहचान की कोशिश की। शव की अभी पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लाश सड़ चुकी थी और उसमे कीड़े पड़ चुके थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला थाना मदनापुर क्षेत्र के कुनिया जमालपुर गांव की है। यहां आज जब लोग खेतों पर गए तो ग्रामीणों को दुर्गंध महसूस हुई। लोगों ने समझा कि कोई जानवर मर गया होगा जिसकी दुर्गंध आ रही होगी। लेकिन ग्रामिणों ने जब उस जानवर की तलाश की तो उनकी नजर आम के पेड़ पर पड़ी। जिसमें 35 साल के युवक की लाश झूल रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारा तो आलम ये था कि लाश मे कीड़ पड़ चुके थे और लाश करीब सात दिन पुरानी बताई जा रही है। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। पुलिस शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ के मुताबिक सूचना पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications