देखने जा रहे थे रावण का वध, बीच रास्ते से मौत ने बुला लिया!

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए अलग-अलग दो सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। कन्नौज के बहादुरपुर मझिगवां गांव में ये घटना घटी जहां एक कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें एक युवक व एक युवती की मौत हो गई। वहीं इससे 100 मीटर पहले आज सुबह इसी तरह एक कार पोल से टकराई जिसमे 7 लोग सवार थे। मौके पर 3 लोगो की मौत हो गई। जबकि चार को गम्भीर हालत में मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया, जहां एक की और मौत हो गई।

6 Killed in Raod Accident in Kannauj Uttar Pradesh

बिहार के वैशाली, समस्तीपुर और अररिया जिले के आठ लोग एक इनोवा से शुक्रवार शाम सोनीपत से बिहार के लिए एक्सप्रेस वे के रास्ते से चले थे। सभी लोग सोनीपत में एक प्लास्टिक फैक्ट्री के कर्मचारी थे और बिहार के ही एक इनोवा गाड़ी के ड्राइवर के कहने पर उसके साथ चलने को तैयार हो गये थे। तड़के सुबह तेज रफ्तार इनोवा कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र सौरिख बिधूना मोड़ के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक महिला सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस बुलवाकर घायलों को मेडिकल कालेज भिजवाया। जिसमे एक और की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+