लखीमपुर केस: पड़ोसी छोटू ने लड़कियों से करवाई थी सोहेल-जुनैद की दोस्ती, रेप के बाद सबूत मिटाने के लिए हत्या

लखीमपुर खीरी, 15 सितंबर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के एक गांव में बुधवार को दो दलित लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले। घटना के तुरंत बाद ही परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की, जिस पर पुलिस ने उसी एंगल से जांच भी शुरू की। इस घटना में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही हत्या की वजह भी पुलिस ने पता लगा ली। शवों के पोस्टमार्टम के लिए 3 डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है।

lakhimpur

एसपी लखीमपुर खीरी संजीव सुमन के मुताबिक अलग-अलग तरह से अपराध में शामिल कुल 6 आरोपी अब तक गिरफ्तार किए गए हैं, जिनकी पहचान छोटू, जुनैद, सोहेल, हाफिजुल, करीमुद्दीन और आरिफ के रूप में हुई। आरोपी जुनैद को एक मुठभेड़ में पकड़ा गया, जिस वजह से उसके पैर में गोली लगी। जांच में पता चला कि आरोपी मृतक लड़कियों के जानने वाले थे। सोहेल और जुनैद लड़कियों को फुसलाकर खेतों में ले गए और वहां पर उनका बलात्कार किया। लड़कियां उनसे शादी के लिए कह रही थीं, ऐसे में सोहेल, हाफिजुल और जुनैद ने गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। फिर उन्होंने करीमुद्दीन और आरिफ को बुलाया। साथ ही सबूत मिटाने के लिए लड़कियों को फांसी पर लटका दिया।

एसपी के मुताबिक छोटू के अलावा सभी लड़के लखीमपुर खीरी के लालपुर गांव के रहने वाले थे। छोटू जो लड़कियों का पड़ोसी था, उसने दोनों लड़कियों को आरोपी लड़कों से मिलवाया था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं जबरन अपहरण की बात को पुलिस ने खारिज कर दिया है। चश्मदीदों से पूछताछ पर पता चला कि लड़कियां खुद बाइक पर बैठकर आरोपियों के साथ गई थीं। उनका अपहरण नहीं हुआ था। एसपी संजीव सुमन ने कहा कि मामला महिलाओं और समाज के एक कमजोर वर्ग के खिलाफ है। हमने गति और संवेदनशीलता के साथ काम किया। आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 302, 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डिप्टी सीएम ने कही ये बात
वहीं मामले में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि लखीमपुर की घटना बहुत ही दुखद है। सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया। सरकार सीधे नजर बनाए हुए थी। लखीमपुर की घटना का पर्दाफाश हो गया है। आरोपियों ने पहले बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया, फिर हत्या कर लटका दिया। इस मामले में सरकार ऐसी कार्रवाई करेगी कि इन अभियुक्तों की आने वाली पीढ़ियों के रूह कांपेंगे। सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। हर स्थिति में उन्हें न्याय मिलेगा। मामले को हम फास्टट्रैक कोर्ट में ले जाएगें और शीघ्र से शीघ्र सजा दिलाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+