लखनऊ में रेलवे पटरी पर शौच करने वाले 57 लोग गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए इन सभी 57 लोगों को लखनऊ सिटी लाया गया और इनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।
लखनऊ। स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने की खातिर डांट-डपट चल ही रही थी कि अब रेलवे स्टेशन पर शौच करने को लेकर 57 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। ये सभी लखनऊ के गोमती नगर और डॉलीगंज क्षेत्र से हिरासत में लिए गए हैं। रेलवे पटरी पर शौच करने का सभी पर आरोप है। पहले लाठी लेकर और डराने और माला पहनाकर संकोच फील कराया जाता था तो अब प्रशासन ने भी अपने तेवर सख्त कर लिए हैं।

इन सभी लोगों को RPF ने हिरासत में लिया है, रेलवे सुरक्षा बल कई दिनों से स्वच्छ मिशन पर सघन अभियान चला रही थी। आज ही सुबह हुए चेकिंग में ये सभी पकड़े गए हैं।
गिरफ्तार किए गए इन सभी 57 लोगों को लखनऊ सिटी लाया गया और इनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। इन इन लोगों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। स्वच्छ मिशन को सफल बनाने की खातिर ऐसी सख्ती पहली बार देखी गई है जब 57 लोगों को एक साथ गंदगी फैलाने के चक्कर में हिरासत में लिया गया हो।












Click it and Unblock the Notifications