मुकीम काला गैंग का 50 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, देखिए लाइव एनकाउंटर

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश रिहान पुलिस की गोली लगने से ढेर हो गया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में पुलिसकर्मी हरवेन्द्र भी गोली लगने से घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए बदमाश के पास से एक बाइक, तमंचा, एक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं।

50 thousand prize rihan killed police encounter

पुलिस की मानें तो रिहान अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर चरथावल थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या करने के इरादे से पहुंचा था। बदमाश ने महिला पर फायरिंग की तो महिला बच गई और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया। बदमाशों ने खुद को घिरता हुआ देखकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए जंगलों की तरफ भागने लगे। बदमाशों की गोली से एक पुलिसकर्मी हरवेन्द्र घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने भी बदमाशों पर जवाबी फायरिंग करते हुए रिहान नाम के बदमाश को ढेर कर दिया। रिहान को गोली लगने के बाद उसका दूसरा साथी फरार हो गया।

50 thousand prize rihan killed police encounter

एसएसपी अनन्त देव तिवारी ने बताया कि मुकीम काला गैंग के सदस्य रिहान ने अपने साथी के साथ मिलकर कुछ दिनों पहले कुल्हेड़ी गांव की रहने वाली जमशेदीशा के घर में घुसकर फायरिंग की थी, जिसमें जमशेदीशा गम्भीर रूप से घायल हो गई। फायरिंग में उसकी बेटी की मौत हो गई। एसएसपी ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा था और आज जब महिला दवाई लेकर वापस घर लौट रही थी तो एक बार फिर रिहान ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला को मारने का प्रयास किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+