इंसानियत शर्मसार, गर्म पानी से बुरी तरह जली बच्ची के साथ ये कैसा सलूक?

बच्चों को प्रशिक्षण देने वाली एक स्कूल कार्यकर्ता ने जब इस बच्ची को देखा तो हैरान रह गई। गंभीर रूप से जली इस बच्ची के साथ शिशु गृह जो लापरवाही बरत रहा था उससे इस बच्ची की जान भी जा सकती थी।

मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में राजकीय शिशु गृह की मानवता को शर्मसार कर देने वाली लापरवाही सामने आई है। मथुरा के राजकीय बाल शिशु गृह में एक पांच साल की बच्ची गर्म पानी से जल गई थी। तीन दिन पहले गर्म पानी से जलकर झुलसी मासूम बालिका को उपचार के लिए तीन दिनों तक अस्पताल नहीं ले जाया गया।

इंसानियत शर्मसार, गर्म पानी से बुरी तरह जली बच्ची के साथ ये कैसा सलूक?

बच्चों को प्रशिक्षण देने वाली एक स्कूल कार्यकर्ता ने जब इस बच्ची को देखा तो हैरान रह गई। गंभीर रूप से जली इस बच्ची के साथ शिशु गृह जो लापरवाही बरत रहा था उससे इस बच्ची की जान भी जा सकती थी। आनन-फानन में महिला ने इस मामले को जिला प्रशासन के अधिकारियों के संज्ञान में लाकर मासूम बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां सबसे चौकाने वाली बात ये है कि राजकीय शिशु सदन में ये पांच साल की बच्ची कैसे जली, किसने इसके ऊपर गर्म पानी डाला? कोई बताने को तैयार नहीं। बहुत ज्यादा पूछताछ करने पर बताया कि ये काम बच्चे का है!

इंसानियत शर्मसार, गर्म पानी से बुरी तरह जली बच्ची के साथ ये कैसा सलूक?
इंसानियत शर्मसार, गर्म पानी से बुरी तरह जली बच्ची के साथ ये कैसा सलूक?

जब इस बारे में राजकीय शिशु गृह और जिला प्रशासन के अधिरकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो किसी भी अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका। बच्ची को राजकीय शिशु गृह से जिला अस्पताल में भर्ती कराने वाली स्कूल टीचर अंबिका लवानिया का कहना है कि जब उन्होंने शिशु गृह में इस मासूम बच्ची की हालत देखी तो वो बेहद हैरान हुई। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी नितिन बंसल को जब इस घटना की जानकारी दी तो बच्ची का इलाज शुरू हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+