यूपी के शामली में जहरीली शराब पीने से 5 की मौत, 3 ने गंवाई आंख की रोशनी

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में कच्ची शराब पीने से दो दिन के अंदर पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि 8 लोगों की हातल गंभीर बनी हुई है। जबकि तीन लोगों का हरियाणा के करनाल के अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों अपनी आंखों की रोशनी गवा चुके है। वहीं, एसपी शामली ने झिंझाना थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव की इस घटना में चौकी प्रभारी केपी सिंह सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

5 people have died after drinking alcohol in Shamli

मामला जनपद शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर का है, जहां पर दो दिन के अंदर जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 8 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, 3 लोग अपनी आंखों की रोशनी गवा चुके है। परिजनों का आरोप है कि गांव के लोगों ने शराब पी थी, जिसके बाद रात में ही सभी 15 लोगों की हालत खराब हो गई। जिन्हें इलाज के लिए हरियाणा के करनाल में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

परिजनों का आरोप है कि मंगलवार को 3 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस और प्रशाशन के अधिकारी उनके गांव में पहुंचे और उन पर पोस्टमॉर्टम न कराने और मामले में किसी को न बताने का दबाव बनाया और मृतकों के अंतिम संस्कार करा दिया। जिसके बाद बुधवार को फिर दो लोगों की मौत हो गई। दो लोगों के मौत हो की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में जिले के ऑला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि परिजनों ने मंगलवार को बीमारी के कारण मौत होना बताया था। बुधवार को फिर दो लोगों के मौत होने की सूचना मिली थी, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच में नकली शराब पीने से मौते की बात सामने आई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जा रहा है। डीएम के आदेश पर मेडिकल कैम्प लगाया गया। दोषियों पर कार्यवाही की जायेगी।

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बकरीद की कुर्बानी पर दिया बड़ा आदेश, खुलेगा स्लॉटर हाउस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+