Seema Haider के पास से मिले 5 पाकिस्तानी अधिकृत पासपोर्ट, एक पासपोर्ट पर न नाम और न ही आधार नंबर, पता भी अधूरा

Seema Haider News: सचिन मीणा के प्यार में पागल हुई सीमा हैदर, पाकिस्ता के कराची से तीन देशों की सरहदों को लांघते हुए अवैध तरीके से भारत आ पहुंची और पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। सीमा और सचिन की इस लव स्टोरी के चर्चे गली-नुक्कड़ से लेकर सोशल मीडिया तक है। लेकिन, अब लव स्टोरी पर जल्द ही फुल स्टॉप लग जाएगा।

इस बात के संकेत प्रदेश के स्पेशल एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने दिए हैं। पाकिस्तान से भारत में अवैध तरीके से दाखिल हुई सीम गुलाम हैदर को लेकर अब हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे है।

seema haider latest news hindi

दरअसल, उत्तर प्रदेश डीजीपी कार्यालय की ओर से बुधवार को एक प्रेस नोट जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि सीमा हैदर के पास पुलिस को 05 पाकिस्तानी अधिकृत पासपोर्ट मिले हैं। साथ ही, दो वीडियो कैसेट और चार मोबाइल फोन भी मिले है। इसके अलावा एक ऐसा पासपोर्ट मिला है, जिसमें न तो नाम है और न ही नंबर।

यूपी पुलिस का कहना है कि सीमा गुलाम हैदर के पास से मिले मोबाइल फोन और पासपोर्ट की जांच की जा रही है। डीजीपी कार्यालय द्वारा बताया कि जहां तक सीमा हैदर और उसके चार बच्चों के अवैध तरीके से भारत में प्रवेश का सवाल है, उसपर जिला पुलिस जांच कर रही है। इतना ही नहीं, स्पेशल एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने बताया कि एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। यह मामला दो राष्ट्रों के बीच का है, जब तक पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिल जाते तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

कहा था कि सीमा हैदर एक बार वह जेल जा चुकी है और जमानत पर है, अब उसे बाहर भेजने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि सीमा को डिपोर्ट किए जाने के सवाल पर साफ बयान ना देते हुए कुमार ने कहा कि इसके लिए कानून पहले से तय है, उस हिसाब से कार्यवाही की जा रही है। तो वहीं, इस बीच सीमा हैदर को लेकर एक और नई जानकारी सामने आई है। सीमा नेपाल क रास्त भारत में दाखिल हुई थी, इस दौरान उसने अपनी सीमा न बताकर प्रीति बताया था।

आजतक की खबर के मुताबिक, भारत में दाखिल होने के लिए सीमा ने अपना नाम बदला और पोखरा की सृष्टि बस सर्विस में खुद को प्रीति बताया था। बस सर्विस के मैनेजर प्रसन्ना गौतम ने बताया कि सीमा ने बस पकड़ते हुए खुद को भारतीय बताकर अपना नाम प्रीति बताया था। आईडी के बारे में पूछे जाने पर उसने पूरे आत्मविश्वास से कहा था कि उसके पास भारतीय आधार कार्ड है। इतना ही नहीं, सचिन और सीमा जब नेपाल के काठमांडू में ठहरे थे तब भी फर्जी नाम और पते के साथ ठहरे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+