मथुरा: खड़े ट्रक में जा घुसी कार, एक परिवार के चार लोगों की मौत
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुथरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक कार खड़े हुए ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में एक परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि कानपुर का रहने वाले कार एक परिवार आगरा से नोएडा जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, हादसा मथुरा के राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार को हुआ है। यहां एक कार एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार मोहम्मद महमूददीन, अब्दुल रहीम, शाहजहां बेगम और शाहजहां की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को गाड़ी से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एक ही परिवार को चार लोगों की मौत से परिवार में हड़कंप मच गया है। परिवार को हादसे की सूचना पुलिस ने दे दी है। वहीं सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मथुरा के लिए रवाना हो चुके है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications