शराब के नशे में धुत तीन दोस्तों ने लगाई ट्रेन के आगे छलांग, दर्दनाक मौत
शराब के नशे में तीन दोस्तों ने लगाई ट्रेन के आगे छलांग, दर्दनाक मौत
नई दिल्ली। शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना ग्रेटर नोएडा के बादलपुर की है। तीन युवकों के ट्रेन से कटने की खबर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस का कहना है कि तीनो शवों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया ऐसा मालूम होता है कि बहुत ज्यादा शराब पिये होने के चलते तीनों बेसुध थे और इसी अवस्था में उन्होंने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तीनों शराब के नशे में थे और वो पटरी पर कूद गए। हालांकि इस बात को लेकर पुलिस और प्रत्यक्षदर्शी अभी स्पष्ट नहीं है कि इन तीनों लोगों ने आत्महत्या की है या फिर नशे की हालत में ये लोग किसी दुर्घटना का शिकार हुए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और शवों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
पढ़ें-मासूम के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, उसके बाद देखिए भगवान की ये लीला...
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications