पाकिस्तानी जेल में बंद इन 22 भारतीयों को घरवापसी के लिए है आपकी मदद की जरूरत
भारतीय दूतावास ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर 22 भारतीयों कैदियों की सूची डाल लोगों से अपील की है कि इनके नाम व पते उपलब्ध कराएं।
बरेली। पाकिस्तानी जेल में कैद भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को भारत वापस लाने की मांग के बीच पाकिस्तानी जेल में बंद 22 और भारतीयों के बारे में बड़ा खुलासा सामने आया है। खास बात यह है कि इनमें से कई की सजा पूरी होने वाली है लेकिन इसके बावजूद भी इन्हें पाकिस्तानी जेल में कैद रहना होगा क्योंकि भारत सरकार को इन कैदियों के घर का पता नहीं मालूम है। यह खुलासा बरेली के एक एनजीओ नागर की दाखिल आरटीआई से हुआ है।

जागर संस्था के प्रदीप कुमार ने बताया कि इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट www.india.org.pk पर 22 भारतीयों कैदियों के बारे में जानकारी मुहैया कराई है। भारतीय दूतावास ने वेबसाइट पर इन कैदियों की सूची डाल लोगों से अपील की है कि इनके नाम व पते उपलब्ध कराएं। मालूम हो कि इन कैदियों में से कई पाकिस्तानी जेल में मिली भीषण प्रताड़ना के चलते दिमागी रुप से कमजोर हो गए हैं जिनसे वो अपना सही पता नहीं बता पा रहे हैं।
ऐसे में अगर इनकी सजा पूरी भी हो गई तो भी इन्हें पाकिस्तानी जेल में ही रहना होगा। जागर संस्था ने इन कैदियों के पते के बारे में पता लगाने का बीड़ा उठाया है। बता दें कि जागर संस्था के प्रदीप कुमार पहले भी यशपाल नाम के एक भारतीय को पाकिस्तान की जेल से रिहा करवा चुके हैं | प्रदीप कुमार इन 22 भारतीयों कैदियों को भी पाकिस्तान की जेल से छुड़ाने के लिए प्रयासरत हैं।












Click it and Unblock the Notifications