2000 ka note: RBI के फैसले को लेकर अखिलेश ने कसा तंज, बोले- शासन समझदारी और ईमानदारी से चलता है
2000 ka note: भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 की नोट को लेकर बड़ा फैसला लिया हे। इस फैसले को लेकर अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि शासन ईमानदारी और समझदारी से चलता है।

2000 ka note news in hindi: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2000 के नोट को चलन से बाहर करने का फैसला लिया है। साथ ही रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वो अब 2000 रुपए का नोट जारी करना तत्काल रोक दें। इस फैसले के बाद अब राजनीतिक दल भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि शासन मनमानी से नहीं, समझदारी और ईमानदारी से चलता है।
सपा के चीफ अखिलेश यादव ने इस फैसले के बाद ट्वीट करते हुए लिखा है,
कुछ लोगों को अपनी गलती देर से समझ आती है... 2000/- के नोट के मामले में भी ऐसा ही हुआ है लेकिन इसकी सज़ा इस देश की जनता और अर्थव्यवस्था ने भुगती है। शासन मनमानी से नहीं, समझदारी और ईमानदारी से चलता है।
दरअसल, आरबीआई के आदेश में साफ तौर पर लिखा है 2000 रुपए का नोट चलन से बाहर होगा, लेकिन ये वैध मुद्रा बना रहेगा। आरबीआई के मुताबिक, अगर आपके पास 2000 रुपए का नोट है तो फिलहाल आप इससे खरीदारी कर सकते हैं, भुगतान कर सकते हैं और अगर किसी मद में आपको मिले तो स्वीकार भी कर सकते हैं। लेकिन, आपको 30 सितंबर 2023 तक 2000 रुपए के नोट को बैंक में जाकर बदलना होगा।












Click it and Unblock the Notifications