कानपुर बवाल: मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, 2 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

कानपुर। यूपी के कानपुर में रविवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान दो समुदायों में हुए बवाल के मामले में प्रदेश सरकार ने कार्रवाई करते हुए कल्याणपुर थाने के सीओ और एक इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। यह जांच एडीएम (एफआर) की निगरानी में होगी। बता दें कि यूपी के कानपुर में शाम जूही थाना क्षेत्र के परमपुरवा इलाके में जब एक पक्ष के लोग ताजिया अलग रास्ते से निकलने लगे। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने ताजिया निकलने का विरोध कर दिया जिस पर अचानक मुंह बांधे हुए कुछ लोग आ गए उन्होंने ताजिया रोकने वालों पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास खाड़ी आधा दर्जन गाडियों में आग लगा दी।

कानपुर बवाल: मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, 2 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

बवाल के बाद डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी सोनिया सिंह मौके पर लोगों को समझाती रही। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस चौकी परम पुरवा में तोड़फोड़ कर दी | पथराव में करीब एक दर्जन लोगो को चोटे आई हैं। कई पुलिस वाले भी घायल हुए जबकि अभी मौके पर भारी तनाव बना हुआ है। वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए प्रदेश सरकार ने कल्याणपुरी थाने के सीओ कल्याणपुर रजनीश वर्मा और थाने में तैनात एक इंस्पेक्टर बीपी सिंह को सस्पेंड कर दिया।

कानपुर में बवाल पर एडीजी लखनऊ आनंद कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है कि हालात काबू में है। उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पैरा मिलिट्री फोर्स भेजी गई है। पुलिस गश्त कर रही है। किसी भी तरह की संदिग्ध हरकत पर नजर रखी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+