बहन की सगाई करने जा रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

सहारनपुर। देहरादून से शुक्रताल में अपनी बहन की सगाई करने जा रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों मृतक देहरादून के रहने वाले हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक दोनों ममेरे और फुफेरे भाई हैं।

2 brother died in saharanpur in an road accident

हादसा रविवार की दोपहर का है। देहरादून के टर्नर रोड गली नंबर 15 मंदिर मार्ग निवासी 24 वर्षीय सुजीत पुत्र मानक चंद अपनी बहन की सगाई करने के लिए कार में सवार होकर मुजफ्फरनगर के शुक्रताल जा रहा था। कार में उसके परिजन और रिश्तेदार भी सवार थे। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर गांव सीडकी चैराहे के निकट बने पुल पर उनकी कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई और पेड़ों को तोड़ते हुए खेतों में जा गिरी।

कार को पुल से नीचे खेतों में गिरने से कार सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान और राहगीर दौड़कर मौके पर पहुंचे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर कार सवार सभी लोगों को बाहर निकाला। लेकिन सुजीत व उसके ममेरे भाई अरुण गांव धर्मपुर बरेली की मौत हो गई थी।

रोहित पुत्र दयाल पाल जीसीएम रोड देहरादून, अमरीश पुत्र महेन्द्र गांव साधीग्राम व श्याम बहादुर पुत्र धर्मपाल गांव बीरहरचल उझानी बदायूं गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जानकारी पाकर देहरादून से परिजन भी यहां पहुंच गए हैं। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें- तालाब के बगल से गुजरते ही निवाला बना लेता थे ये मगरमच्छ, ऐसे पकड़ा गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+