लड़की को बहाने से ले जाकर पड़ोस की महिला ने 1 लाख में बेच दिया, आपबीती जानकर दंग रह जाएंगे आप
कानपुर। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कानपुर में 18 साल की एक लड़की को बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आप जानकर सन्न रह जाएंगे कि पड़ोस की रहने वाली एक महिला ने ही लड़की को किसी बहाने से दूसरे शहर ले गई और पैसे लेकर उसे वहां बेच दिया। कुछ ही दिनों बाद लड़की वहां से भाग निकली और घर पहुंच गई। उसने परिजनों को जब आपबीती सुनाई तो सबके होश उड़ गए। मामला पुलिस के पास पहुंचा और तत्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विस्तार से जानिए पूरा मामला

एक्सीडेंट का बहाना बनाकर ले गई महिला
जानकारी के मुताबिक मामला कानपुर के चकेरी थाने का है। यहां के संजीव नगर की रहने वाली सीमा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि 22 दिसंबर को उसके पड़ोस में रहने वाली कल्पना और भूपेश (पति-पत्नी) आए और कल्पना के भाई के एक्सीडेंट की बात कही। जल्दी चलने के लिए कहते हुए दोनों सीमा को अपने साथ इटावा ले गए। लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि कहानी बिल्कुल झूठी है।

एक लाख में कर दिया सौदा
सीमा ने बताया कि कल्पना ने वहां मुझे कल्पना ने वहां मुझे एक ऋषि नाम के लड़के को एक लाख रुपए में बेच दिया, जिसने मुझसे जबरदस्ती शादी कर ली। सीमा ने कहा कि एक दिन मैं मौका देखकर वहां से भाग निकली और जाकर बस में बैठ गई। इसके बाद इटावा रेलवे स्टेशन पहुंची फिर ट्रेन पकड़कर कानपुर आ गई। यहां, पहुंचते ही 100 नंबर पर फोन किया और परिजनों के पास पहुंची।

परिजनों ने लिखवाया लापता का मुकदमा
पीड़िता की मां ने बताया कि 22 दिसंबर के बाद जब कई दिनों तक हमारी लड़की की कोई खबर नहीं मिली तो हमने थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला, लेकिन बेटी अचानक एक दिन घर पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications