एक्शन में 'योगी की यूपी पुलिस', 48 घंटे में 15 एनकाउंटर, अपराधियों की शामत
यूपी पुलिस और एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता तब हाथ लगी जब इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर इंद्रपाल को मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में मार गिराया गया
नई

25,000 रुपये के इनामी बदमाश इंद्रपाल जाट को मार गिराया गया
आंकड़ों के अनुसार, अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ के मामले में पश्चिम उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा। यूपी पुलिस और एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता तब हाथ लगी जब इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर इंद्रपाल को मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में मार गिराया गया। यूपी पुलिस ने ट्विटर पर अपने आधिकारिक अकाउंट से घोषणा करते हुए बताया, 'जॉइंट टीम की मुठभेड़ में 25,000 रुपये के इनामी बदमाश इंद्रपाल जाट को मार गिराया गया। फायरिंग के दौरान उसे गोली लगी थी। इस दौरान एसटीएफ के एसआई भी घायल हो गए। इंद्रपाल की आपराधिक हिस्ट्री के अनुसार उस पर मर्डर और डकैती के तीन दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।'

शनिवार सुबह पुलिस और बावरिया गैंग के बीच मुठभेड़ हुई
लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में शनिवार सुबह पुलिस और बावरिया गैंग के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें गैंग के दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। मौके से गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाशों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। मेरठ में 10 हजार रुपये के इनामी फकरुद्दीन भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दबोच लिया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके ऊपर अवैध हथियार बनाने का आरोप था।

2 फरवरी तड़के सुबह खोराबार के राम नगर कडजहां में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ था
वहीं बदमाशों के साथ पुलिस मुठभेड़ का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में 02 फरवरी तड़के सुबह खोराबार के राम नगर कडजहां में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ था। इस दौरान पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश मनीष यादव और उसके साथी संदीप को गोली मारकर घायल कर दिया। मुठभेड़ में एसओ खोराबार व एसओ झंगहा भी घायल हुए थे। सूबे में बीजेपी के सत्ता में आते ही कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को निर्देश दिए थे। उसके बाद एनकाउंटर का दौर शुरू हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications