कानपुर में 16 साल की युवती को आग के हवाले किया, हालत नाजुक
कानपुर। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गैंगरेप के बाद एक बार फिर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। कानपुर देहात में 16 वर्षीय लड़की को तीन लोगों ने आग के हवाले कर दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब लड़की बाल्टी लेकर पानी भरने के लिए गई थी। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम जब लड़की कानपुर देहात राजपुर के वैइना गांव में पानी भरने जा रही लड़की को तीन लोगों ने रोका और उसे आग के हवाले कर दिया।

वहीं इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने लड़की को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्कति को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन अन्य लोगों की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications