पति को छोड़ 15 साल छोटे प्रेमी से की थी शादी, इस हालत में मिली लाश

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक महिला को प्यार करने की खौफनाक सजा मिली है। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को जंगल में फेंककर उसके ऊपर तेज़ाब छिड़क दिया। पुलिस ने इस खौफनाक हत्या का खुलासा करते हुए प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि महिला ने अपने पति को छोड़ कर दिल्ली में नौकरी कर रहे 15 साल छोटे प्रेमी से शादी की थी। महिला उसे धोखा देकर वापस अपने पहले पति के पास जाने की धमकी देती थी। इससे नाराज प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी।

पति को छोड़ प्रेमी से की थी शादी

पति को छोड़ प्रेमी से की थी शादी

घटना बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र की है। बिसौली का रहने बाला अर्जुन नाम के युवक को अपनी उम्र से बड़ी शादीशुदा महिला सोमवती से प्यार हो गया। सोमवती अपने पति को छोड़कर अर्जुन के साथ रहने लगी और उसके साथ कोर्ट मैरिज भी कर ली। अर्जुन दिल्ली में रहकर नौकरी करता था और अपनी कमाई से अपनी पत्नी सोमवती के शौक पूरे करता था। सोमवती के पहले पति से एक बेटी भी थी। शादी के कुछ दिनों बाद सोमवती बेटी को साथ रखने की जिद करने लगी, जिसके कारण अर्जुन और उसका झगड़ा होने लगा।

पहले पति के पास जाने की देती थी धमकी

पहले पति के पास जाने की देती थी धमकी

दोनों के बीच बात बिगड़ी तो सोमवती अर्जुन को मरवाने की धमकी देकर अपने पहले पति के पास जाने की बात कहने लगी। ये बात सुनकर अर्जुन नाराज हो गया और सोमवती को दिल्ली से अपने संग बिसौली लेकर आया और अपने गांव दिधौली जाते समय एक सुनसान जगह पेड़ के नीचे बैठ गया। वहां दोनों में कहासुनी हुई तो अर्जुन ने सोमबती की गला दबा कर हत्या कर दी और उसके शव को पास ही एक गड्डे में डाल कर उसके ऊपर तेज़ाब डाल दिया जिससे उसकी पहचान नहीं हो सके।

क्या कहते एएसपी ग्रामीण

क्या कहते एएसपी ग्रामीण

एएसपी ग्रामीण सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में प्रेमी अर्जुन ने पुलिस को बताया कि महिला उसे मरवाने की धमकी देती थी। इस कारण प्रेमी महिला को उसके फूफा के पास लेकर जा रहा था। बीच में आराम के लिए पेड़ के नीचे रुका। वहां फिर से कहासुनी हो गई। महिला ने ऐसे शब्द बोले जिससे उसे गुस्सा आ गया। गुस्से में प्रेमी ने गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी और लाश बोरवेल में फेंक दी। कोई महिला की पहचान न कर सके, इसलिए चेहरे पर तेजाब डाल दिया। फिलहाल पुलिस ने प्रेमी को जेल भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+