मामा की शादी में आए 10 साल के बच्चे की हर्ष फायरिंग में मौत

मामा की शादी के रिसेप्शन को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर रहे 10 साल के श्रेयांस के सिर में लगी गोली।

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शादी की खुशियां तब मातम में तब्दील हो गईं, जब दूल्हे के 10 साल के भांजे की शादी में हर्ष के लिए चलाई गई गोली से मौत हो गई।

shreyansh

दस साल का श्रेयांश पांचवीं का छात्र था। देवरिया का रहने वाला श्रेयांश माता-पिता के साथ रविवार की रात करीब 12 बजे गोरखपुर के कैंट इलाके के इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आवास-विकास कालोनी में अपने मामा की शादी के रिसेप्शन में आया था।

रिसेप्शन के दौरान स्टेज पर चल रही रस्मों को श्रेयांश मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर रहा था। जिस समय श्रेयांश नवविवाहित जोड़े (अपने मामा-मामी) का वीडियो बनाने में लगा हुआ था तभी नशे में धुत एक शख्स फायरिंग करने लगा।

इसी दौरान एक गोली श्रेयांश के सिर में जा लगी। सिर में गोली लगने से श्रेयांश वहीं गिर गया। बच्चे की हालत देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बच्चे को तुरंत ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।

मेडिकल कॉलेज ले जाने पर डॉक्टरों ने श्रेयांश को मृत घोषित कर दिया । फायरिंग करने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

शादी में चली गोली की वजह से अकाल मौत की शिकार हुआ श्रेयांश माता-पिता की इकलौती औलाद था। श्रेयांश के ननिहाल गोरखपुर और उसके घर देवरिया में उसकी मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+