मथुरा: अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार इनोवा कार नहर में गिरी, 10 श्रद्धालुओं की मौत
मथुरा। एक दुखद खबर कान्हा की नगरी मथुरा से है, यहां आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, घटना उस वक्त हुई जब तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।

इस हादसे के शिकार सभी लोग बरेली के रहने वाले थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सभी शवों को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार में सवार सभी लोग बाला जी के दर्शन करके वापस लौट रहे थे।
गाड़ी में सेंट्रल लॉकिंग थी
लेकिन इसी बीच मथुरा के फतेहपुर सीकरी के पास तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई, वारदात के समय आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बाहर निकालना चाहा लेकिन इस गाड़ी में सेंट्रल लॉकिंग थी जिस कारण कोई भी गाड़ी से बाहर नहीं निकल पाया था, सबकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान उसका पास मौजूद आधार कार्ड से हुई
मृत लोगों में मौजूद महेश शर्मा, उनकी पत्नी दीपिका शर्मा, पूनम शर्मा, हार्दिक शर्मा, रितिक शर्मा, रोहन, खुशबू, हिमांशी और सुरभि शामिल हैं। ये सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। परिजनों के मौत की खबर उनके परिवार वालों को दे दी गई है। मृतक में से एक महिला दीपिका की पहचान उसका पास मौजूद आधार कार्ड से हुई है।












Click it and Unblock the Notifications