उन्नाव: सड़क हादसे में पति-पत्नी और बच्ची की मौत, भाजपा नेता के रिश्तेदार
उन्नाव। लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे में पति- पत्नी व नवजात की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज का भतीजा था। जो अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से सुबह किसी काम से जा रहा था। नवाबगंज पक्षी विहार के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन से उसकी फॉर्च्यूनर टकरा गई। जिससे सभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी जंगल में आग की तरह फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से शव को निकाला और पोस्टम\र्टम के लिए भेज दिया।

घटना अजगैन थाना क्षेत्र नवाबगंज की
घटना अजगैन थाना क्षेत्र नवाबगंज पक्षी विहार के निकट की है। जहां फॉर्च्यूनर गाड़ी से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टकरा गया। जिसमें हर्षवर्धन सिंह लकी पुत्र बालेंद्र सिंह पप्पू उसकी पत्नी रिशा सिंह व नवजात पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर के बाद फॉर्चूनर के परखच्चे उड़ गए।
सुबह 5:00 बजे हुई इस दुर्घटना की खबर जंगल में आग की तरह पूरे जनपद में फैल गई मृतक ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज अरुण सिंह का भतीजा था। मौके पर पहुंची अजगर थाना पुलिस ने शव को बाहर निकाला और कागजी कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।












Click it and Unblock the Notifications