Unnao में घर में प्रेमी संग रोमांस कर रही थी दो बच्चों की मां, गांव वालों ने बांधकर पीटा: Video Viral
दो बच्चों की मां अपने घर में प्रेमी के साथ रोमांस कर रही थी, इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

उत्तर प्रदेश के Unnao में एक महिला और उसके प्रेमी को रोमांस करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस दौरान दोनों को एक दूसरे से बांधकर ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान महिला और उसका प्रेमी बेहोश हो गया। बाद में सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह दोनों को मुक्त कराई। गंभीर रूप से घायल प्रेमी प्रेमिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं प्रेमी के परिजनों द्वारा पांच लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत भी की गई। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, हालांकी वीडियो की पुष्टि वनइंडिया हिंदी नहीं करता है।

देर रात प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया
दरअसल उन्नाव जनपद के बारासगवर थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला का पति हैदराबाद में होटल में काम करता है। महिला के दो बच्चे हैं और उनके साथ वह गांव में ही रहती है। बताया जा रहा है कि दूसरे गांव के एक अविवाहित युवक से महिला का संपर्क हुआ और दोनों आपस में प्रेम करने लगे। गुरुवार की देर रात महिला अपने प्रेमी को मिलने के लिए अपने घर पर बुलाई। महिला से मिलने के लिए प्रेमी उसके घर पर पहुंचा और रात में दोनों रोमांस कर रहे थे इसी बीच ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिल गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रेमी प्रेमिका को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़ने के बाद दोनों ने एक दूसरे से सटाकर दोनों को बांध दिया।
छोड़ने की गुहार लगाते रहे प्रेमी प्रेमिका
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रेमी प्रेमिका को एक दूसरे से बांधकर ग्रामीणों द्वारा पीटा जाने लगा। इस दौरान प्रेमी प्रेमिका ने ग्रामीणों से छोड़ने की गुहार गुहार लगाते रहे। गंभीर से पिटाई के चलते प्रेमी प्रेमिका दोनों अचेत हो गए। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि पिटाई के दौरान गांव के ही रहने वाले किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के चंगुल से प्रेमी प्रेमिका को मुक्त कराई। गंभीर रूप से घायल प्रेमी प्रेमिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
प्रेमी के घायल होने की सूचना मिलने के बाद उसके घर के लोग अस्पताल में पहुंचे। इस मामले में प्रेमी के परिवार के लोगों ने प्रेमिका के गांव के रहने वाले 5 लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। वहीं बारासगवर थानाध्यक्ष राजपाल का कहना है कि प्रेमी प्रेमिका की पिटाई का मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ है अभी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications