दर्दनाक ! गुजरात से प्रतापगढ़ जा रही कार डंपर से टकराई, एक ही परिवार के 3 की मौत
Unnao Road Accident : एक ही परिवार के 7 लोग जिस कार में सवार थे वह सड़क किनारे खड़े मौरंग भरे डंपर में पीछे से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 7 लोग जिस कार में सवार थे वह सड़क किनारे खड़े मौरंग भरे डंपर में पीछे से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, तीन की स्थिति बेहद गंभीर है, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बता दें कि सभी मृतक और घायल गुजरात के रहने वाले है।

Recommended Video

पिता, पुत्र और पौत्र की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे। वो सभी गुजरात से पैतृक गांव प्रतापगढ़ जा रहे थे। वहीं शुक्रवार को कानपुर से लखनऊ की तरफ जाते समय करीब सुबह साढ़े पांच बजे जब कार अचलगंज थाना क्षेत्र के कानपुर लखनऊ राजमार्ग पर आयुष्मान ढाबा के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़े मौरंग भरे डंपर में पीछे से टकरा गए। इससे कार में बैठे दयाशंकर शुक्ला पुत्र स्वर्गीय श्रीनाथ शुक्ला, उनके पुत्र देवमणि शुक्ला और पौत्र , योगेश शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों की हालत नाजुक
वहीं, देवमणि की पत्नी कंचन शुक्ला, राजमणि की पत्नी मंजू शुक्ला, सुप्रिया शुक्ला पत्नी बृजेश शुक्ल और नौ माह के रूद्र शुक्ला पुत्र बृजेश शुक्ला को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची बदरका चौकी पुलिस ने सभी को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा। यहां घायलों को स्थिति गंभीर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications