उन्नाव: बोलेरो ने मासूम सहित पांच लोगों को रौंदा, सीएम योगी ने ट्वीट कर जताया दुख

उन्नाव मई 28: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से आई है। यहां फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कालीमिट्टी दबौली मार्ग स्थित डाक बंगले के पास तेज रफ्तार बोलेरो दो बाइक व साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद बोलरो एक पेड़ से टकराने के बाद खेत में पलट गई। बता दें कि हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक और साइकिल के परखच्चे उड़ गए। तो वहीं, इस हादसे में एक बाइक सवार पिता, पुत्र व पौत्र और दूसरी बाइक पर सवार युवक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Unnao News: Five people no more in road accident

प्राप्त समाचार के मुताबिक, ग्राम काजीपुर बंगर निवासी राकेश पाल (35) गुरुवार शाम अपने बीमार बेटे रितिक (5) को दवा दिलाने 65 वर्षीय पिता राजाराम पाल के साथ बाइक से शहर गए थे। शाम सात बजे वो घर लौट रहे थे। तभी डाक बंगले के पास तेज रफ्तार बोलेरो राकेश समेत दो बाइकों व साइकिल सवार राकेश के भाई संदीप को टक्कर मार दी। इसके बाद बोलरो पेड़ से टकराने के बाद खेत में पलट गई। इस हादसे में पहली बाइक सवार राकेश, उसके पिता राजाराम पाल व पांच साल के बेटे रितिक और दूसरी बाइक सवार कस्बे के शास्त्री नगर निवासी अशीष कुमार कुरील (24) पुत्र कृष्णकुमार व उसके दूर के रिश्तेदार हरदोई के कोटेरवा मझरियां गांव निवासी सौरभ (25) पुत्र रवींद्र की मौत हो गई।

चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने मासूम समेत पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सफीपुर सीओ बीनू सिंह पुलिस बल के साथ पहुंची। एएसपी शशिशेखर मय फोर्स पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार चालक का पता लगाया जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। हादसे में जान गवां चुके मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+