Unnao : सिपाही का महिला से अश्लील हरकत का वीडियो वायरल, पति की गैरमौजूदगी में जाता था घर, फिर...

उन्नाव, 23 अगस्त: उत्तर प्रदेश पुलिस को शर्मसार करने वाला एक वीडियो वायरल हुआ है। मामला उन्नाव जिले का है। बांगरमऊ कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल का एक महिला के साथ वर्दी में आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। वीडियो दो साल पुराना बताया जा रहा है, जिसे खुद महिला ने वायरल किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।

सिपाही का महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल

सिपाही का महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल

वायरल हो रहा अश्लील वीडियो बांगरमऊ कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी दीप सिंह का है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सिपाही दीप सिंह वर्दी में है और एक कमरे में साड़ी पहने एक महिला के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है। सिपाही महिला को कभी चूमता तो कभी उसके प्राइवेट पार्ट्स को छूता नजर आ रहा है। सिपाही का यह अश्लील वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

क्या है पूरा मामला ?

क्या है पूरा मामला ?

बताया गया कि करीब तीन साल पहले मुख्य आरक्षी दीप सिंह गंगाघाट थाना में तैनात था। पति-पत्नी के बीच झगड़े को सुलझाने के दौरान ही वह महिला के संपर्क में आया। इसके बाद पति की गैरमौजूदगी में वह महिला के घर जाने लगा और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। मुख्य आरक्षी की असलियत सामने आने पर महिला के पति ने कार गैराज संचालक की मदद से आरक्षी का पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में मौजूदगी का वीडियो बनवा लिया था।

रुपयों की मांग पूरी न होने पर वायरल किया गया अश्लील वीडियो

रुपयों की मांग पूरी न होने पर वायरल किया गया अश्लील वीडियो

एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि करीब तीन साल से वीडियो बनाने वाला युवक मुख्य आरक्षी को ब्लैकमेल कर उगाही कर रहा था। दो दिन पहले भी युवक ने सिपाही से रुपयों की डिमांड की थी, लेकिन सिपाही ने रुपए न होने की बात कही। बताया जा रहा है कि रुपए की मांग पूरी न होने पर ही सिपाही का महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया है।

वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही सस्पेंड

वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही सस्पेंड

बता दें, सिपाही दीप सिंह अब गंगाघाट कोतवाली में तैनात था। वीडियो वायरल होने के बाद उन्नाव पुलिस एक्शन में आ गई और तुरंत कार्रवाई करते हुए सिपाही दीप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्नाव पुलिस के ट्वीट के मुताबिक, ''कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर थाना बांगरमऊ पर तैनात मुख्य आरक्षी दीप सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसका संज्ञान लेते हुए उपरोक्त मुख्य आरक्षी को पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय कार्रवाई की जा रही है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+