यूपी: पानी का हौज तेज धमाके के साथ फटा, दो बच्चों की मौत, महिला घायल

Unnao News, उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बारा सगवर थाना क्षेत्र में सीमेंट से बना पानी का हौज फटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

two children died after drowning in the wall in Unnao

जानकारी के अनुसार, हादसा उन्नाव जिले के बारा सगवर थाना क्षेत्र के ईंट भट्टे पर हुआ है। यहां सीमेंट से बना पानी का हौज तेज अवाज के साथ अचानक फट गया। जिस के मलबे में महिला सहित दोनों बच्चे आ गए। जब तक राहत और बचाव कार्य किया जाता है। दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए स्थानीय प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कोट गांव निवासी पूर्णिमा (27) पानी की टैंक के पास अपने पुत्र करण (3) के साथ नहा रही थी। वहीं, पर सुमित की 2 वर्षीय पुत्री दामिनी भी बैठी हुई थी। तभी पानी का हौज तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जिनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक परिजनों की तरफ से कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। छत्तीसगढ़ के श्रमिक ईट भट्ठा में बड़े पैमाने पर कार्य करते हैं। मृतकों में दोनों बच्चे छत्तीसगढ़ के ही रहने वाले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+