युवक लड़की को जबरन जंगल की तरफ ले गया और गला दबाकर काट दी हाथ की नस

उन्नाव। यूपी के उन्नाव में एक युवती काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी। मां ने अपने दूर के रिश्तेदार के लड़के को साथ लेकर मजार पर अपनी बेटी के लिए मन्नत मांगने गई थी। जहां लड़के ने देर रात लड़की को उठा ले गया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और दोनों हाथ की नसों को भी काट दिया। किशोरी की हत्या की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है। ग्रामीणों में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग को लेकर चर्चाएं हो रही है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हो रही ताबड़तोड़ हत्याओं की घटना से कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लग रहा है।

missing girl body found in the field

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव रामदीन खेड़ा निवासी रामचंद्र की 20 वर्षीय पुत्री अनुराधा लंबे समय से बीमार थी। परिजनों द्वारा कई जगह इलाज कराया गया लेकिन राहत नहीं मिली। शाम को वह अपनी मां रामबेटी तथा बंदी खेड़ा निवासी मौसेरे भाई संजीत पुत्र शुघर के साथ फैजुल्ला शाह की मजार पर मन्नत मांगने गई थी। रामबेटी ने बताया कि रात के 10 बजे के लगभग मां बेटी लघुशंका के लिए जा रही थी। उसी समय संजीत उसकी बेटी को जंगल की तरफ जबरदस्ती ले गया। रातभर बेटी की खोज होती रही। अगली सुबह उसका रक्तरंजित शव मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस अधीक्षक एमपी वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया की किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई और उसकी नस काटी गई है। उन्होंने बताया मां की तहरीर पर बांगरमऊ कोतवाली में संजीत के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। जिसे पकड़ने के लिए टीम भेजी गई है। वहीं गांव में इस बात की चर्चा आम है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। जिसके कारण युवक ने घटना को अंजाम दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+