उन्नाव: पूर्व ब्लॉक प्रमुख ही निकला अपनी पत्नी का हत्यारा, बताई ये बड़ी वजह
Unnao News, उन्नाव। यूपी के उन्नाव जिले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की गला दबाकर हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पत्नी का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि खुद उसका पति है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पत्नी ने संबंध बनाने से मना करने पर ब्लॉक प्रमुख पति ने गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को दूसरे के खेत में डालकर फरार हो गया था।

5 जनवरी को हुई थी हत्या
बताते चलें कि कोतवाली पुरवा के अन्तर्गत रामपुर में 5 जनवरी को खेत में एक 42 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला था। इसकी शिनाख्त असोहा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार लोधी की पत्नी के रूप में हुई थी। पुलिस ने राजकुमार की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा भी पंजीकृत किया था। लेकिन ग्रामीण और परिजनों ने शक जाहिर किया कि राजकुमार लोधी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पोस्टमॉर्टम हाउस से राजकुमार लोधी के भागने और अंतिम संस्कार में ना आने पर पुलिस को शक हो गया।

संबंध बनाने से मना करने पर की हत्या
क्षेत्राधिकारी पुरवा के अनुसार राजकुमार लोधी ने बताया कि उसकी पत्नी कृष्णावती उससे संबंध बनाने में आना कानी करती थी। कहती थी तुम्हारा किसी से नाजायज संबंध है। विगत माह से उसने कई बार कृष्णावती के नजदीक आने का प्रयास किया। लेकिन वह बार-बार किसी न किसी रूप में बच निकलती और उससे झगड़ा करने लगती। विगत 5 जनवरी को खेत में आलू खोदने के समय जब परिवार के अन्य सदस्य घर चले गए तो राजकुमार ने एक बार फिर संबंध बनाने का प्रयास किया। जहां कृष्णावती एक बार फिर उससे लड़ाई लड़ने लगी। जिस पर गुस्से में आकर उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि राजकुमार लोधी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications