Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दर्दनाक हादसा: उन्नाव में पंखे में करंट लगने से चार भाई-बहन की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। उन्नाव जनपद में घर के बरामदे में करंट उतरने के चलते चार बच्चे इसकी चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई। बच्चों की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम पचरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं गांव में सन्नाटा पसरा हुआ।

यह पूरी घटना उन्नाव जनपद के बारासगवर थाना क्षेत्र के लालमन खेड़ा गांव की है। बताया जा रहा है कि रविवार को गांव के रहने वाले वीरेंद्र कुमार द्वारा अपने घर के बाहर एक फर्राटा पंखा लगाया गया था। घर के बाहर पंखे के समीप बच्चे भी खेल रहे थे।

four-brothers-and-sisters-no-more-due-to-electric-shock-in-fan-in-unnao

रविवार को सायंकाल खेलते समय एक बच्चा पंखे के समीप पहुंचा और पंखे को छूते ही वह करंट की चपेट में आ गया। करंट के चपेट में आने के बाद दूसरे बच्चे उसे देखकर उसे छुड़ाने पहुंचे तो एक-एक कर चार बच्चे इसकी चपेट में आ गए।

करंट की चपेट में आने से चारों बच्चों की मौत हो गई। घटना के समय परिवार के लोग धान की फसल काटने गए थे। पड़ोस का एक युवक वहां से गुजर रहा था और उसने बच्चों को गिरा हुआ देखा तो वह चिल्लाते हुए खेत में गया और परिजनों को जानकारी दी।

जानकारी मिलने के बाद परिजन जब वहां पहुंचे तो चीखने चिल्लाने लगे इस दौरान महिलाएं बेहोश हो गई। मृतकों में हिमांशी, हिमांक, मयंक और मानसी आदि चार सगे भाई बहन शामिल हैं। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बरासगवर थाने की पुलिस गांव की पुलिस द्वारा घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

इस बारे में को सिटी आशुतोष कुमार द्वारा बताया गया कि पंखे में करंट उतरने की चलते उसकी चपेट में आने से दो भाई और दो बहनों की मौत हो गई है। सभी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+