पुलवामा अटैक: उन्नाव के एक जवान ने दी शहादत, टीवी पर खबर सुनते ही छा गया मातम
Unnao news, उन्नाव। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को सीआरपीएफ के जवानों के वाहनों पर हुए फिदायीन हमले में 40 से ज्यादा जवानों शहीद हो गए, जिसमें एक जवान जनपद उन्नाव का है। रूह कंपा देने वाले इस हादसे के बारे में टीवी व फोन के माध्यम से जानकारी मिलते परिवार में कोहराम मच गया। सदर कोतवाली के लोकनगर मोहल्ला के रहने वाले प्यारेलाल का पैंतीस वर्षीय बेटा अजीत कुमार आजाद 115 वीं बटालियन में सीआई के पद पर तैनात था। देर शाम मौत की खबर मिलते ही मां राजवती और पत्नी मीना व दो बेटियां ईशा और श्रेया का रो-रोकर बेहाल हो उठी। जानकारी मिलते ही घर पर सैकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ने लगी।

घटना को लेकर डीएम देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश सिंह, शहर कोतवाल अरुण द्विवेदी आदि प्रशासनिक अधिकारी रात में ही पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। भाइयों में अजीत, सुजीत, मंजीत, रंजीत हैं। जबकि मंजीत सेना में जवान के पद पर तैनात है। एक भाई पुलिस में कार्यरत है।

परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें टीवी के बाद फोन आने शुरू हो गए थे। एक माह की छुट्टी लेकर वह घर आया था। चार दिन पहले अजीत ड्यूटी पर गया था। तेरह साल पहले झारखंड में पहली पोस्टिंग हुई शहीद जवान अजीत पांच भाइयों में सबसे बड़े था। जबकि सुजीत शिक्षक, रंजीत व्यापार करता है। चौथे नम्बर का मंजीत आर्मी में है, संजीत सबसे छोटा है। बता दें कि जम्मू कश्मीर में अब तक का सबसे बड़ा हमला है, जिसमें 40 से ज्यादा शहीद हो गए हैं। इस घाटक हमले से पूरे देशभर के लोगों में उबाल है।












Click it and Unblock the Notifications