उन्नाव: दिनदहाड़े भाई-बहन की बेरहमी से हत्या, लाशें देख बदहवास हुई मां

Unnao news, उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में दिनदहाड़े भाई-बहन की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हत्या के समय घर के अन्य सदस्य बाहर गए थे। आशंका जताई जा रही है कि लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक एमपी वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के जल्द खुलासे की बात कही है।

brother and sister double murder in unnao

घर का सामान लूट ले गए हत्यारे

गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के ऋषि नगर मोहल्ले निवासी पवन मिश्रा उर्फ पिंटू की पुत्री अंशिका (12) व पुत्र राघव (2) की धारदार हथियार से हत्या कर लुटेरे घर का सामान लूट ले गए।घटना के समय पवन मिश्रा नौकरी पर गए थे, जबकि पत्नी मोनू अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने गई थीं। इसी बीच घटना को अंजाम दिया गया। वापस लौटने पर मोनू ने घर के अंदर का नजारा देखा तो वह चीख पड़ी। जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई।

brother and sister double murder in unnao

पुलिस ने की घटना के जल्द खुलासे की बात

गंगा घाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक एमपी वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम के माध्यम से घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना का खुलासा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+