शगुन की मटकियों से निकला कुछ ऐसा, दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार
Unnao

क्या है मामला
मीडिया खबरों के अनुसार, उन्नाव कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम को बरात आई थी। अगवानी से लेकर द्वारचार की सभी रस्में रीतिरिवाज के साथ हुई। चढ़ाव रस्म में लड़के पक्ष से आने वाली पांच कच्ची मटकियों को जब खोला गया तो उसमें कोयला और हल्दी की गांठे निकली। बता दें कि हिंदू रीतिरिवाज के अनुसार मटकियों में लाई, चूड़ी आदि शगुन की वस्तुएं रखी जाती हैं। शगुन की मटकियों में कोयला और हल्दी निकलने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई और टोना-टोटका की बात करने लगे।

बिगड़ गया मामला
वहीं, दुल्हन के शादी करने से इनकार करने के बाद मामला और बिगड़ गया। इस पर दोनों पक्षों में सुलह-समझौते को लेकर पंचायत शुरु हो गई। रात से लेकर सुबह तक पंचायत चली। इसके बाद भी जब लड़की शादी के लिए राजी नहीं हुई तो सुबह दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। बिना दुल्हन के लौटी बारात इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, कोतवाल अतुल तिवारी ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है।

गांव में होती रही चर्चाएं
बिना दुल्हन के लौटी बारात इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। बारात लौटने पर तरह-तरह की बातें होने लगी है। इस तरह की घटना गांव में पहली बार हुई है। लोगों का कहना है कि मटकियों में लाई, चूड़ी आदि शगुन की वस्तुएं रखी जाती हैं, लेकिन इस तरह कोयला रखने से संदेह की स्थिति उत्पन्न हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications