Umaria Bandhavgarh Tiger Reserve: बाघ से भिड़ गई पत्नी, अपनी जान जोखिम में डाल पति को बचाया
Umaria Bandhavgarh Tiger Reserve:
Umaria Bandhavgarh Tiger Reserve: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बुजुर्ग महिला अपने पति की जान बचाने के लिए बाघ से भिड़ गई। पत्नी के प्यार ने बाघ से सुहाग को बचा भी लिया। घटना दमना बीट के पहड़िहा हार की है। रामचरण को गाल, पीठ पर मामूली चोट आई हैं। घायल को उपचार के लिए मानपुर समुदायिक भवन में भर्ती कराया गया है। दोनों मवेशी चराने के लिए जंगल गए थे।
शुक्रवार शाम मवेशी चरा कर वापस आ रहे बड़खेड़ा निवासी 62 साल रामशरण बैगा पर दमना बीट के पहड़िहा हार में टाइगर ने हमला कर दिया।

राम शरण ने खुद टाइगर से संघर्ष करते हुए अपनी जान पचाने के लिए गुहार लगाई। बगल के खेत में उनकी पत्नी धान का रोपा लगाने का काम कर रही थी। जो आवाज सुनते ही दौड़ी और अपनी जान की बाजी लगाकर अपने सुहाग की जान बचाई। जिस तरह सावित्री अपने पति की जान यमराज से वापस ले आई थी उसी तरह राम शरण की पत्नी भी बाघ के सामने अड़ गए और अंततः बाघ को अपना शिकार छोड़कर वापस दबे पाव जाना पड़ा और पति की जान बच पाई।
घटना में मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार के अनुसार वन विभाग को सूचना मिलते ही आर.ए भाई लाल सिंह और सहयोगी कर्मी छोटू सिंह वन प्रहरी घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल रामशरण को मानपुर समुदायिक भवन में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications