MP News : उमरिया में जंगली हाथियों का आतंक, चरवाहे को पटक कर किया घायल, साथी को भी खदेड़ा
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा क्षेत्र के सजवाही में मवेशी चराने गए चरवाहा को जंगली हाथियों ने घायल कर दिया। हाथी ने बचाने गए साथी पर को भी खदेड़ दिया।

Umaria News: जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा क्षेत्र के सजवाही जंगल में मवेशी चरा रहे चरवाहे का सामना अचानक दंतैल से हो गया। जान बचाने के लिए भाग रहे चरवाहे को दौड़ा कर हाथी ने सूड़ में लपेट कर जमीन में पटक दिया। हाथी ने बचाने गए साथी पर भी हमला कर दिया। उन्होंने हाथी से भाग कर जान बचाई।गनीमत रही कि जमीन में अचेत पड़े चरवाहे को अतिकाय ने कुचला नहीं। जिससे उसकी जान बच गई। गंभीर रूप से घायल चरवाहे को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उमरिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हादसा पनपथा क्षेत्र के सजवाही की है। इस पूरे मामले में रामचरण के द्वारा हमलावर हाथी के घायल होने का दावा किया जा रहा है। वही इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में दहशत का महौल बना हुआ है।
घायल रामचरण ने जानकारी दी कि मैं मवेशी चरा रहा, तभी हाथी ने मारकर घायल कर दिया। उसने मेरे दोस्त को भी दौड़ाया। उसने भी भाग कर जान बचाई।
वहीं सहायक संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व एफएस निमाना ने जानकारी दी कि घटना की जानकारी मिली थी। उसके बाद रेस्क्यू वाहन भेज कर अस्पताल में भर्ती कराया है और डिप्टी रेंजर को जांच ने निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications