Umaria News : चोरो ने पक्के बाड़े में घुस कर 26 बकरियां किये पार, पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे
umaria news जिले में मवेशी चोरों का गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो चुका है।मानपुर जनपद के चिल्हारी पंचायत निवासी जोधा पिता दद्दी पाल की देर रात अज्ञात चोरों ने लगभग दो दर्जन से अधिक बकरे और बकरियों को पार कर दिया है। बताया गया की घटना के दौरान अज्ञात चोरों ने दीवार तोड़कर 26 नग बकरे और बकरियों जिनकी अनुमानित कीमत 3 लाख से अधिक बताई जा रही है, घटना के बाद पीड़ित परिवार परेशान है, वहीं इसकी शिकायत सम्बंधित अमरपुर पुलिस से भी की गई है।

सूचना पर नहीं पहुंची पुलिस
अमरपुर पुलिस ने बताया कि पीड़ित जोधा पाल परिवार के साथ रात मकान में ही सोया था। बकरियों के चोरी की जानकारी सुबह लगी, तब जाकर घटना की जानकारी डायल हंड्रेड को दी गई, पर डायल हंड्रेड समय पर नही पहुंच सकी, जिसके बाद इसकी जानकारी अमरपुर चौकी में पीड़ित परिवार ने दी है।
जिले में मवेशी चोर सक्रिय
ग्रामीणों ने जानकारी दी कि जिले के क़ई इलाको में मवेशियों के चोरी होने की घटना आए दिन सामने आ रही है। अभी हाल के महीने में चंदिया थाना इलाके में मवेशियों के चोरी होने की घटना सामने आई थी। जिससे मवेशी मालिक खासा परेशान है। क़ई क्षेत्रों में मवेशियों की तलाश के भी प्रयास किये गए, परन्तु कहीं कुछ पता नहीं चल सका है, जिले में मवेशी चोरी गिरोह सक्रिय है, जो आए दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications